दिल्ली में बच्चा चोरी करके बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार, 6 बच्चे बरामद किए गए

दिल्ली में बच्चा चोर गैंग से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से 6 बच्चे भी बरामद किए गए हैं। ये गैंग बच्चों को चोरी करने के बाद उन्हें बेच देता था।

नई दिल्ली: दिल्ली में बच्चा चोर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से 6 बच्चे बरामद किए गए हैं। ये गैंग बच्चों को चोरी करने के बाद उन्हें बेच देता था। दिल्ली पुलिस इस मामले में एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देगी।

दो भगोड़ा घोषित आरोपितों को दबोचा
उधर, चोरी और डकैती के अलग-अलग मामलों में मुकदमे से बचने वाले दो भगोड़ा घोषित आरोपितों को मध्य जिले की आपरेशन यूनिट की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान यमुना बाजार के संतोष राय और न्यू सीलमपुर के आसिफ उर्फ आबिद उर्फ कटोरा के रूप में हुई है। आसिफ पहले भी 15 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

मध्य जिले के उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि नौ अक्टूबर को सूचना मिली थी कि आसिफ अपने घर आने वाला है। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपित आसिफ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Source of News:- indiatv.in

11 अक्टूबर को सूचना मिली कि आरोपित संतोष राय फिरोज शाह कोटला पार्क में आने वाला है। टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष राय को फिरोज शाह कोटला पार्क से गिरफ्तार कर लिया। रिकार्ड की जांच करने पर पता चला कि दोनों आरोपित न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित थे।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *