Jammu Kashmir Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 10 लोगों के मारे जाने की आशंका

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है जिससे मचैल माता यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। लोगों को बचाने के लिए मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार इस आपदा में दस लोगों के मारे जाने की आशंका है।

डिजिटल डेस्क, किश्तवाड़। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर चिशौती में बादल फटने के कारण भारी तबाही की आशंका है। जानकारी के अनुसार, इस आपदा में दस लोगों के मारे जाने की आशंका है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त को सभी बचाव कार्य चलाने के लिए कहा है।

यह घटना वीरवार सुबह करीब 12 बजे के आसपास घटी। हालांकि, जम्मू संभाग के कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी लेकिन किश्तवाड़ में हुई तेज बारिश के बीच जैसे ही चिशौती में बादल फटा वहां पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। चिशौती वही स्थान है, जहां से मचैल माता यात्रा शुरू होती है।

अचानक आया सैलाब
इस जगह पर कई लंगर भी लगते हैं। जैसे ही बादल फटा और लोगों ने बाढ़ की स्थिति देखी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागे, लेकिन बाढ़ में कुछ लंगरों में तबाही की सूचना है। कहा जा रहा है कि एक लंगर के टेंट व अन्य सामान भी बाढ़ में बह गया। किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त पंकज कुमार का कहना है कि बादल फटने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद बचाव दल को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है।

उनका कहना है कि नुकसान का कुछ देर में जायजा लिया जाएगा। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का कहना है कि उन्हें जैसे ही बादल फटने की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत जिला उपायुक्त से संपर्क किया। अभी नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

‘भारी नुकसान होने की आशंका’
केंद्रीय मंत्री व ऊधमपुर-डोडा के सांसद डॉ जितेंद्र सिंह ने भी बादल फटने के बाद जिला उपायुक्त से संपर्क किया। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को हर प्रकार के बचाव कार्य चलाने के लिए कहा है। वह लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के अनुसार बाढ़ की वजह से मचैल यात्रा मार्ग व कई पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

source of jagran.com

आपको बता दें कि इन दिनों किश्तवाड़ के पाडर क्षेत्र में स्थित मचैल माता की यात्रा जारी है। इस यात्रा में देश के विभिन्न कोनों से लाखों लोग हर वर्ष शामिल होते हैं।

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में 150 से अधिक आतंकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

जम्मू-कश्मीर की सीमाएं कोहरे और बर्फ से ढकी हैं, जहां 150 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ और सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी से उनके मंसूबे…

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में कैसे हुआ धमाका? गृह मंत्रालय ने बताई वजह

Srinagar Nowgam Blast: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके का कारण गृह मंत्रालय ने बताया है। मंत्रालय के अनुसार, स्टेशन में रखे विस्फोटक पदार्थों में आकस्मिक विस्फोट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *