महाराष्ट्र डॉक्टर सुसाइड केस: मृतका के मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, दूसरा आरोपी SI सस्पेंड

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने सुसाइड नोट में सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने पर बलात्कार और प्रशांत बांकर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने बांकर को गिरफ्तार कर लिया है और सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सतारा जिले में 28 साल की महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रशांत बनकर है, जिसे डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी बताया था।

यह महिला डॉक्टर बीड जिले की रहने वाली थीं और सतारा के फलटण स्थित एक सरकारी अस्पताल में तैनात थीं। गुरुवार रात उन्हें होटल के कमरे में फांसी से लटका पाया गया था।

हथेली पर लिखा था सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने दो लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने ने उनके साथ कई बार रेप किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने मानसिक रूप से परेशान किया।

पुलिस के अनुसार, बनकर उस मकान के मकान मालिक का बेटा है जहां डॉक्टर रहती थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने आत्महत्या करने से पहले कथित तौर पर उसे फोन पर बात की थी और उससे चैट पर बातचीत की थी।

Source of News:- jagran.com

सब-इंस्पेक्टर निलंबित
फलटण सिटी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशांत बनकर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *