UP News: अमरोहा में स्कूल वैन और मैक्स पिकअप की भिड़ंत, हादसे में पांच साल की छात्रा और टीचर की मौत, 13 घायल

अमरोहा के हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के पास एक मारुति वैन और मैक्स की टक्कर में आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल के कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। दुर्घटना में अनाया नाम की एक पांच वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बच्चों को हसनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अमरोहा के हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के पास एक मारुति वैन और मैक्स की टक्कर में आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल के कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। दुर्घटना में अनाया नाम की एक पांच वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बच्चों को हसनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने लोगों की मदद से घायल बच्चों को वैन से निकाल कर हसनपुर अस्पताल पहुंचाया। उधर बच्चों के अभिभावक भी रोते बिलखते हुए पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंच गए।

हादसे में हसनपुर निवासी कक्षा एक की छात्रा अनाया पुत्री सत्य प्रकाश एडवोकेट (5) तथा शिक्षक निशा की मृत्यु हो गई, जबकि 10 वर्ष, अभिकांत आठ, आराध्यका छह पुत्रगण अरविंद सिंह निवासी बहापुर थाना सैदनगली, अरहम व अरहान पुत्रगण निवासी नयागांव सुल्तानपुर कोतवाली हसनपुर, आरोही सात, काव्यांश आठ पुत्रगण सुभाष निवासी बहापुर थाना सैदनगली समेत 13 छात्र-छात्राएं घायल हैं।

source of jagran

प्राथमिक उपचार के बाद हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चालक वितेश कुमार, शिक्षक अलीना, निशा, आतिफा निवासी हसनपुर व रूबी निवासी सहसौली भी घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी एवं सीओ दीप कुमार पंत अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों की टीम लगाकर तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया।

घायलों में अरहम, अरहान आरोही तथा काव्यांश की हालत गंभीर है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे की जांच चल रही है।

डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद भी जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई। डीएम ने घटना की जांच का आदेश दे दिया है।

Related Posts

Parliament Budget Session 2026: सदन की कार्यवाही स्थगित, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

बजट सेशन के दूसरे दिन संसद में इकोनॉमिक सर्वे टेबल हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ टेबल किया। Economic Survey Live Updates: बजट सेशन…

बड़ा खुलासा! सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देते ही अलंकार अग्निहोत्री ने की थी सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय से बात

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस्तीफा देते ही सपा के सीनियर नेता माता प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *