खरगे ने रानी लक्ष्मीबाई से की प्रियंका गांधी की तुलना,

जय बापू जय भीम और जय संविधान विषय पर कर्नाटक के बेलागावी में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना रानी लक्ष्मीबाई से कर दी। उन्होंने प्रियंका को नारी शक्ति और राहुल को युवा शक्ति का प्रतीक बताया। प्रियंका ने भी इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी की तुलना ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कित्तूर रानी चेन्नम्मा व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई से करते हुए कहा कि वह ‘स्त्री शक्ति’ का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को ‘युवा शक्ति’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कित्तूर चेन्नम्मा है, तो वो प्रियंका गांधी हैं। अगर कोई झांसी की रानी है, तो वो प्रियंका गांधी हैं। वह बहुत मजबूत हैं। अपने पिता राजीव गांधी की हत्या होने के बाद उन्होंने परिवार को संभाला। हमारे पास स्त्री शक्ति के रूप में प्रियंका गांधी और युवा शक्ति के रूप में राहुल गांधी हैं।’

बेलगावी में हुआ कार्यक्रम

  • खरगे ने आगे कहा, ‘बेलगावी कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जन्मस्थली है। वह महान महिला थीं जो देश के सम्मान और लोगों के लिए लड़ीं। इसी तरह, अगर कोई ताकतवर महिला है जो भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रही है, तो वो प्रियंका गांधी है। उनमें वो दम है।’
  • गांधी भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी ने बेलगावी में आयोजित एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उस अधिवेशन की अध्यक्षता 1924 में महात्मा गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में की थी।
  • उन्होंने बेलगावी में महात्मा गांधी द्वारा कहे शब्द दोहराए, ‘मैं जिंदा रहना चाहता हूं भारत के लिए, मरना चाहता हूं भारत के लिए।’

Related Posts

‘मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर…’, गोवा क्लब के को-ओनर का अग्निकांड पर आया पहला बयान

Goa Club Fire: गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के अग्निकांड में जलने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. इसके मालिक अजय लूथरा ने पहला बयान…

Delhi School Bomb Threat: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में बम की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सुबह करीब 10.40 बजे धमकी भरा कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है। एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *