खरगे ने रानी लक्ष्मीबाई से की प्रियंका गांधी की तुलना,

जय बापू जय भीम और जय संविधान विषय पर कर्नाटक के बेलागावी में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना रानी लक्ष्मीबाई से कर दी। उन्होंने प्रियंका को नारी शक्ति और राहुल को युवा शक्ति का प्रतीक बताया। प्रियंका ने भी इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी की तुलना ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कित्तूर रानी चेन्नम्मा व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई से करते हुए कहा कि वह ‘स्त्री शक्ति’ का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को ‘युवा शक्ति’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कित्तूर चेन्नम्मा है, तो वो प्रियंका गांधी हैं। अगर कोई झांसी की रानी है, तो वो प्रियंका गांधी हैं। वह बहुत मजबूत हैं। अपने पिता राजीव गांधी की हत्या होने के बाद उन्होंने परिवार को संभाला। हमारे पास स्त्री शक्ति के रूप में प्रियंका गांधी और युवा शक्ति के रूप में राहुल गांधी हैं।’

बेलगावी में हुआ कार्यक्रम

  • खरगे ने आगे कहा, ‘बेलगावी कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जन्मस्थली है। वह महान महिला थीं जो देश के सम्मान और लोगों के लिए लड़ीं। इसी तरह, अगर कोई ताकतवर महिला है जो भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रही है, तो वो प्रियंका गांधी है। उनमें वो दम है।’
  • गांधी भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी ने बेलगावी में आयोजित एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उस अधिवेशन की अध्यक्षता 1924 में महात्मा गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में की थी।
  • उन्होंने बेलगावी में महात्मा गांधी द्वारा कहे शब्द दोहराए, ‘मैं जिंदा रहना चाहता हूं भारत के लिए, मरना चाहता हूं भारत के लिए।’

Related Posts

Delhi Ka AQI: दिल्ली से लेकर नोएडा तक, इन इलाकों में गंभीर हैं हालात, जानें अपने यहां की हवा के हालात

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बाद हवा की हालत खराब है. आइए हम आपको दिल्ली और नोएडा के विभिन्न इलाकों के AQI के बारे में जानकारी देते हैं. राष्ट्रीय…

बिहार चुनाव में महागठबंधन को तगड़ा झटका, वोटिंग से पहले गवां दी ये सीट, आरजेडी उम्मीदवार का नामांकन रद्द

मोहनिया सीट से आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने नॉमिनेशन इसलिए कैंसिल किया क्योंकि सुमन ने 2020 के बिहार चुनाव के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *