शादी से इनकार करने पर शख्स ने नाबालिग की गला रेत कर कर दी हत्या

डबुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात को अनजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। करीब नौ महीने पहले आरोपित नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था। सितंबर में जमानत पर छूटकर बाहर आया था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

डबुआ कॉलोनी ई-ब्लॉक में रहने वाली मृतक नाबालिग दसवी कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता ने बताया उनकी बेटी से आरोपित पवन ने बीते साल छेड़छाड़ की थी। पवन डबुआ कॉलोनी का ही रहने वाला है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

जेल से बाहर आकर लड़की पर शादी का बना रहा था दबाव

सितंबर में आरोपित जेल से जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद वह बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन वह लगातार आरोपित को मना करती रही। जिस पर पवन बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार को बेटी पड़ोस में रहने वाली महिला ममता के घर किसी काम से गई थी। वहां पवन पहले से ही मौजूद था।

Faridabad News

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *