हल्द्वानी से दिल्ली आ रही बस NH-9 पर पलटी, दर्दनाक हादसे में 12 यात्री घायल

हल्द्वानी से दिल्ली आ रही एक बस NH-9 पर पलट गई, जिससे 12 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें ड्राइवर की लापरवाही की आशंका है।

गाजियाबाद। एनएच नौ पर बृहस्पतिवार सुबह हाईटेक कॉलेज के पास हल्द्वानी से दिल्ली आ रही प्राइवेट बस पलट गई। बस में हादसे के समय 24 लोग सवार थे। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर हाईवे एंबुलेंस और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

Source of News:- jagran.com

पुलिस का कहना है कि हादसे में 12 सवारियों के चोट आई है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बाकी सवारियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। प्राइवेट बस हल्द्वानी से दिल्ली जाते समय सुबह करीब पौने पांच बजे दुर्घटना का शिकार हुई। हादसे की वजह चालक को झपकी आना लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

बड़ा खुलासा! सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देते ही अलंकार अग्निहोत्री ने की थी सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय से बात

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस्तीफा देते ही सपा के सीनियर नेता माता प्रसाद…

बरेली में धरने पर बैठे अलंकार अग्निहोत्री, निलंबन को बताया सुनियोजित साजिश, डीएम को चैलेंज!

पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, अपने निलंबन को सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने डीएम से पंडितों के खिलाफ अपशब्द कहने वाले फोन कॉल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *