दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; दो लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे गुजरात के दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बौंली थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान कमल गोहिल और तेजस्वी सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुजरात के दो लोगों की मौत हो गई है।

एक्सप्रेसवे पर ये हादसा बौंली थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दे दी है। परिवार के लोगों के आने के बाद ही दोनों मृतकों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद परिवार वालों को शव सौंप दिए जाएंगे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ ये सड़क हादसा इतना खतरनाक था कि वाहन से टकराने के बाद कार एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ की लेन के बीच खाई में जा गिरी।

Source of News:- jagran.com

इस हादसे में बड़ौदा निवासी कमल गोहिल (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भावनगर निवासी तेजस्वी सोलंकी (32) गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन बौंली सीएससी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन तेजस्वी सोलंकी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *