पंजाब के होशियारपुर में बस और कार की भीषण टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह दसूहा के पास एक बस और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के गगरेट के निवासी थे। यह दुर्घटना आज सुबह हुई, जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दोसड़क के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस और कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट के निवासी थी। पुलिस ने शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, एक घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। पुलिस टीम जांच में जुटी गई है।

मृतकों के नाम
मिली जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP-72-6869 में सवार सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह,

निवासी चलेत गांव (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश), अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।
जब वे अड्डा दुसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज की बस के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अमृत कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज होशियारपुर के अस्पताल में जारी है। हादसे को लेकर पुलिस ने परिवार को जानकारी दे दी है।

नए साल वाले दिन हुआ हादसा
इससे पहले होशियारपुर में नई साल वाले दिन एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह गढ़शंकर इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Source of News:- jagran.com

यह घटना बोरहा गांव में वाटर सप्लाई ऑफिस के पास हुई, जब चारों लोग श्री आनंदपुर साहिब से गढ़शंकर की ओर दोपहिया वाहन पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Posts

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर ईडी और इनकम टैक्स की संयुक्त छापेमारी

होशियारपुर में बुधवार सुबह पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त छापेमारी हुई। वित्तीय लेनदेन और आय से संबंधित मामलों…

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

Chandigarh Nagar Nigam: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन नहीं करेंगे, जिससे BJP की जीत लगभग तय मानी है. दोनों पार्टियां मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *