आंध्र प्रदेश में टला बड़ा हादसा, बस में आग लगने पर ड्राइवर ने किया ये काम; यात्री कर रहे तारीफ

आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले में ओडिशा जा रही एक सरकारी बस में आग लग गई। ड्राइवर की सतर्कता से 10 यात्रियों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में बस हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में कुरनूल में बस में आग लगने से 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ताजा मामला गुरुवार सुबह पार्वतीपुरम मन्यम जिले से सामने आ रहा है। जहां ओडिशा जा रही एक सरकारी बस में आग लग गई। हालांकि, ड्राइवर की सतर्कता के वजह से बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल, आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले में सुनकी घाट रोड से जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस ओड़िशा जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर की सतर्कता ने 10 यात्रियों की जान बचा ली। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर के इस सतर्कता की यात्री तारीफ कर रहे हैं। जिसकी वजह से वे सुरक्षित हैं।

किसी के हताहत की कोई खबर नहीं
पार्वतीपुरम मन्यम जिले की सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंकिता सुराना ने पीटीआई को बताया कि ओडिशा जा रही आरटीसी बस में आज सुबह सुनकी घाट रोड से गुजरते समय आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एएसपी अंकिता सुराना के अनुसार, बस के ड्राइवर ने बताया कि इंजन में चिंगारी लगने से आग लगी, संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो, हालांकि अभी आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। बस पहाड़ी पर चढ़ रही थी, तभी अचानक रुक गई। उन्होंने बताया कि इंजन की जांच करने पर ड्राइवर ने आग देखी और तुरंत यात्रियों को सूचित किया, जो तुरंत नीचे उतर गए।

Source of News:- jagran.com

आग लगने के कारण की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। सुराना ने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच चल रही है।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *