पंजाब के बठिंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पांच लोगों की मौत

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जो सभी गुजरात के रहने वाले थे। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

बठिंडा। बठिंडा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सभी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर बठिंडा से गुजरात की ओर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों- अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में यात्रा कर रही थीं। जैसे ही वाहन गांव गुरथड़ी के समीप मैन हाईवे पर पहुंचा, गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गाड़ी सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source of News:- jagran.com

आसपास के लोगों ने की मदद
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Related Posts

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर ईडी और इनकम टैक्स की संयुक्त छापेमारी

होशियारपुर में बुधवार सुबह पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त छापेमारी हुई। वित्तीय लेनदेन और आय से संबंधित मामलों…

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

Chandigarh Nagar Nigam: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन नहीं करेंगे, जिससे BJP की जीत लगभग तय मानी है. दोनों पार्टियां मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *