अभिनेत्री जया बच्चन ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, अदालत के सामने रखी ये मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अपनी छवि, नाम और आवाज के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। जया बच्चन ने कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनके नाम और छवि वाली सामग्री बेचने से रोकने का भी निर्देश देने की मांग की है। इससे पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भी ऐसी याचिका दायर की थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उन्होंने अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के अलावा कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनके नाम और छवि वाली सामग्री सहित अवैध रूप से सामान न बेचने का निर्देश देने की भी मांग की है।

Source of News:- jagran.com

जया बच्चन ने कहा कि उनकी छवि, नाम और आवाज का अनधिकृत रूप किए जा रहे उपयोग पर रोक लगाई जाए। इससे पहले उनके बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भी ऐसी याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए उनके नाम, छवि व आवाज के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगा दी थी।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *