मुंबई से अमेरिका जा रहे एअर इंडिया के विमान को लौटना पड़ा वापस, सामने आई वजह

तकनीकी खराबी के कारण मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को वापस मुंबई लौटना पड़ा। विमान में 300 से अधिक यात्री थे। पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस उतारने का फैसला किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एअर इंडिया ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

नई दिल्ली। मुंबई से अमेरिका के नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह मुंबई वापस लौटना पड़ा। बोइंग 777 विमान ने रात करीब 1:50 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन तीन घंटे से ज्यादा हवा में रहने के बाद उसे वापस मुंबई लैंड करना पड़ा।

एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट AI191 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते सावधानी बरतते हुए विमान को मुंबई वापस लाया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका है और उसकी जांच की जा रही है।

उड़ानें रद, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
इस घटना के कारण फ्लाइट AI191 (मुंबई से नेवार्क) और AI144 (नेवार्क से मुंबई) दोनों को रद कर दिया गया। एअर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की है और उन्हें एअर इंडिया या अन्य एयरलाइंस की वैकल्पिक उड़ानों में री-बुक किया गया है।

Source of News:- jagran.com

नेवार्क में फ्लाइट AI144 के यात्रियों को भी रद होने की सूचना दे दी गई है। एयरलाइन ने कहा कि इन यात्रियों को जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था दी जा रही है। यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

Related Posts

Union Budget 2026: कैसे ट्रंप के टैरिफ से निपटने में कारगर साबित हो सकता है बजट? इन कदमों पर होगी देश की नजर

वैश्विक अर्थव्यवस्था में अमेरिका के उच्च टैरिफ की वजह से हड़कंप मचा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ा है, जिस पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी तक का…

US-India Partnership: अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

चीन के बढ़ते तकनीकी प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका ने भारत को पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होने का न्योता मिला है। फरवरी 2026 में भारत इस महत्वपूर्ण रणनीतिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *