बिहार-यूपी वाले ध्यान दें, नई दिल्‍ली स्‍टेशन के विंडो पर अब नहीं मिलेगा टिकट! जानिए फिर ट्रेन से कैसे जाएंगे?

Ticket window closed New Delhi Station– अगर आप नई दिल्‍ली स्‍टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम है. अजमेरी गेट की ओर बना पहली मंजिल का टिकट विंडो को बंद कर दिया गया है.

नई दिल्‍ली. दिवाली और छठ के लिए लोगों का घर-गांव जाना शुरू हो गया है. इस वजह से दिल्‍ली के प्रमुख स्‍टेशनों पर भीड़ बढ़ रही है. ट्रेन पकड़ने के लिए स्‍टेशनों में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके उत्‍तर रेलवे स्‍टेशनों पर कई तरह के बदलाव कर रहा है. इसी के तहत नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर अजमेरी गेट की ओर तय विंडो पर टिकट मिलना बंद हो गए हैं. अगर आप भी नई दिल्‍ली स्‍टेशन से ट्रेन से सफर के लिए जा रहे हैं तो जान लें, टिकट कहां से मिलेगा?

यहां जानें –
उत्‍तर रेलवे फेस्टिवल सीजन में 4700 से अधिक ट्रेनें चला रहा है. इनमें से ज्‍यादातर ट्रेनें नई दिल्‍ली स्‍टेशन से चलेंगी. इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्री नई दिल्‍ली स्‍टेशन पहुंचेंगे. इस वजह से भारी भीड़ जुटने की संभावना है, जिसे देखते हुए रेलवे ने इस स्‍टेशन में अजमेरी गेट की ओर पहली मंजिल में बने टिकट विंडो को बंद कर दिया है, क्‍योंकि यहां पर भीड़ को देखते हुए जगह कम है. इस वजह से रेलवे ने फैसला लिया है.


अब यहां पर मिलेगा टिकट

अगर आप नई दिल्‍ली स्‍टेशन में अजमेरी गेट की तरफ से ट्रेन से ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं लेकिन आपको कंफर्म टिकट नहीं मिला, इसलिए जनरल टिकट पर यात्रा करेंगे, जो आपको बनाए गए होल्डिंग एरिया में ही मिलेगा. यहां पर टिकटिंग का एरिया अलग बनाया गया है, इतना ही नहीं प्री टिकटिंग एरिया भी बनाया है. जिससे टिकटिंग एरिया में ज्‍यादा भीड़ हो और आपकी ट्रेन में समय हो तो आप पहले प्री टिकटिंग एरिया में इंतजार कर सकते हैं. इसके बाद खाली होने पर टिकटिंग एरिया से टिकट ले सकते हैं.

Source of News:- news18.com


आटोमैटिंग टिकट वेंडिंग मशीन भी
यात्रियों की सुविधाओं के लिए होल्डिंग एरिया में 50 आटोमैटिंग टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जा रही हैं. इन मशीनों में कर्मचारी टिकट देने के लिए तैनात किए जाएंगे,क्‍योंकि यात्री को मशीन से टिकट लेने में समय लग सकता है. औसत 20 सेकेंड में एक टिकट मशीन से निकल सकता है.

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *