बेंगलुरु: रथ यात्रा पर पत्थरबाजी, भक्तों ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन; FIR दर्ज

बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में ओम शक्ति मंदिर की शोभायात्रा के दौरान रथ खींच रहे भक्तों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए, जिसमें दो बच्चों को चोटें आईं। घटना के बाद भक्तों ने जगजीवन राम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली। रविवार की रात बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में ओम शक्ति मंदिर से निकल रही एक शोभायात्रा के दौरान रथ खींच रहे भक्तों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया है कि शोभायात्रा के दौरान बदमाशों ने रथ पर पत्थर फेंके।यूज एजेंसी के मुताबिक इस घटना में दो बच्चों के सिर पर चोट आई है।

बेंगलुरु में शोभायात्रा के दौरान रथ पर पथराव
कथित हमले के बाद, श्रद्धालु जगजीवन राम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। भक्तों ने घटना के बाद FIR दर्ज करने पर जोर दिया।

भक्तों ने पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पश्चिम डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस यतीश एनबी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस स्टेशन का दौरा किया।

Source of News:- jagran.com

पुलिस ने कहा, ‘दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी, यह भी बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।’

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *