बिहार चुनावः जेडीयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, चार मुस्लिमों को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 44 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 44 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही जेडीयू ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जेडीयू उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कैबिनेट मंत्री विजेंद्र यादव को सुपौल से टिकट मिला है। फुलपरास से शीला मंडल को टिकट मिला है। जेडीयू की लिस्ट में 9 महिलाओं को भी टिकट मिला है। जबकि चार मुस्लिम नेताओं को भी टिकट दिया गया है।

इन चार मुस्लिम नेताओं को मिला टिकट

जेडीयू ने इस बार विधानसभा चुनाव में चार मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया है। अमौर से सबा ज़फ़र, जोकीहाट से मंज़र आलम, अररिया से शगुफ्ता अज़ीम और चैनपुर से मोहम्मद ज़मा खान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जेडीयू की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिमों को टिकट नहीं मिला था।

Source of News:- indiatv.in

इन महिलाओं को मिला टिकट

केसरिया से शालिनी मिश्रा
शिवहर से श्वेता गुप्ता
बाबूबरही से मीना कुमारी कामत
फुलपरास से शीला कुमारी मंडल
त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार
अररिया से शगुफ्ता अजीम
धमदाहा से लेशी सिंह
बेलागंज से मनोरमा देवी
और नवादा से विभा देवी यादव

Related Posts

Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स…

तेजस्वी को पूरी कुर्सी क्यों नहीं, क्या 2001 का सबक आज भी नहीं भूले लालू यादव? ‘राजनीतिक गलती’ की पूरी कहानी

Lalu Prasad Yadav Ranjan Yadav Story: राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही बिहार की राजनीति में एक पुराना सवाल फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *