
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 के लिए बुधवार पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के चलते दिल्ली में पांच फरवरी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अधिक मतदान कराने की जिम्मेदारी दी है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं पर अधिक मतदान कराने की चुनौती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक परिवार से कम से कम तीन बार संपर्क करने के साथ ही अधिक से अधिक मतदान कराने को कहा था। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर अलग से टीम बनाने का निर्देश भी दिया था। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैनात कर दी गई है।
Connect with us:-