राजधानी दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आज गुरुवार को चार निजी स्कूलों को ये धमकियां मिलीं। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल, सभी चारों स्कूलों में गहन जांच चल रही है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को दिल्ली के चार निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल देखने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
वहीं, स्कूलों के धमकी मिलने की जानकारी लगने पर पुलिस और जांच टीमें स्कूलों में पहुंची हैं। फिलहाल चारों स्कूलों में जांच की जा रही है।
Source of News:- jagran.com
इन स्कूलों को मिली धमकी
दिल्ली कैंट एरिया में लोरेटो कॉन्वेंट को सुबह 8:22 बजे कॉल आया
CR पार्क में डॉन बॉस्को को सुबह 9:18 बजे
कार्मेल स्कूल, आनंद निकेतन को सुबह 9:22 बजे
कार्मेल स्कूल, सेक्टर 23 द्वारका को सुबह 9:25 बजे








