कर्नाटक में दरिंदगी, इजरायली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ गैंगरेप; साथी की हत्या

Karnataka Molest Case कर्नाटक में तीन लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इनमें एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे संचालक है। यह घटना तब हुई जब वे तीन अन्य यात्रियों के साथ टेक हब बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर तारों को निहार रही थीं।

Source of News:-jagran.com

एजेंसी, बेंगलुरु। Karnataka molest Case कर्नाटक में गुरुवार रात देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां तीन लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इनमें एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे संचालक है। 

कोप्पल में नहर किनारे की घटना

यह घटना तब हुई जब वे तीन अन्य यात्रियों के साथ टेक हब बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर तारों को निहार रही थीं।

तीन यात्रियों को नहर में धकेला

आरोपियों ने महिलाओं को निशाना बनाने से पहले तीन यात्रियों को नहर में धकेल दिया। जबकि अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, ओडिशा के बिबाश डूब गए। उनका शव शनिवार सुबह बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने पहले पेट्रोल पंप के बारे में पूछा और फिर पूरे यात्री समूह से 100 रुपये मांगे। जब यात्रियों ने पैसा देने से मना कर दिया तो आरोपी हिंसक हो गए। उन्होंने लोगों पर हमला किया और पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल दिया और फिर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया।

दो पुरुष पर्यटक अमेरिका से डेनियल और महाराष्ट्र से पंकज भागने में सफल रहे, जबकि तीसरा ओडिशा से आया पर्यटक बिबाश डूब गया।

कई धाराओं में केस दर्ज

कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें सामूहिक बलात्कार, डकैती और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमें बनाई हैं। महिला की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जोरों पर है।

पीड़ितों का फिलहाल सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हम्पी के लोकप्रिय पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर चिंता 

इस हमले ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल हम्पी के लोकप्रिय पर्यटन स्थल में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराधों को रोकने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आग्रह किया है।

Related Posts

जागरण प्रभाव: अब मंडियों में नहीं जमा होंगे गेहूं के ढे़र, प्रशासन ने उठाया ये कदम

फरीदाबाद में जागरण की खबर अनाज मंडियों का हाल के बाद जिला उपायुक्त हरकत में आए। उन्होंने गेहूं के उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम की देखरेख में…

सिंगापुर में बढ़ रहा भारतीयों का कद, पीएम लॉरेंस वोंग ने जमकर की तारीफ; किया बड़ा ऐलान

सिंगापुर में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पीएम वोंगे ने कहा कि इस बार पीपुल्स एक्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *