‘सदियों की वेदना को आज विराम’, राम मंदिर ध्वजारोहण पर पीएम मोदी ने कहा- धर्म ध्वजा पुनर्प्रतिष्ठापन से संकल्प परिपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा की स्थापना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन सनातनियों के लिए ऐतिहासिक है। सदियों की वेदना अब विराम पा रही है और सदियों का संकल्प सिद्ध हो रहा है। धर्म ध्वजा की पुनर्प्रतिष्ठापना से संकल्प परिपूर्ण हुआ है। उन्होंने राम भक्तों और निर्माण से जुड़े सभी लोगों को प्रणाम किया।

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त पर धर्म ध्वजा की स्थापना की, जिससे आज का दिन सनातनियों के लिए ऐतिहासिक बन गया। इसके बाद पीएम मोदी ने गणमान्य को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी, भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बन रही है। हर राम भक्त के मन में आज अपार संतोष, अलौकिक प्रसन्नता है। सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जो संकल्प एक पल को भी डिगा नहीं, एक पल को टूटा नहीं, आज धर्म ध्वजा पुनर्प्रतिष्ठापन से वह संकल्प परिपूर्ण हुआ।

ध्वज के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि भगवा रंग, सूर्य वंश की थापी, प्रतीक चिन्ह प्रतिष्ठित हुआ है। यह धर्म ध्वजा प्रतिष्ठापित करेगा, जो लोग किसी कारण मंदिर नहीं आ पाते और दूर से धर्म ध्वजा को प्रणाम करते हैं, उन्हें भी उतना ही पुण्य मिल जाता है।

Source of News:-jagran.com

उन्होंने कहा कि विश्व के करोड़ों करोड़ राम भक्तों को आज प्रणाम है। निर्माण से जुड़े हर श्रमिक, कारीगर, शिल्पकार, वास्तुकार को प्रणाम है।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *