CM Nitish Kumar ने मधुबनी में किया रोड शो, 649 करोड़ की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास

Bihar News सीएम नीतीश कुमार तय समय से थोड़ी देर से मधुबनी पहुंचे। यहां से वे खुली बस में सवार होकर सूर्य प्रसाद प्लस टू हाईस्कूल पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री हरि साह की प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम है। इसके बाद शिलान्यास से जुड़े सभी काम होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी वे लोगों से मिल रहे हैं।

परिवहन मंत्री शीला कुमारी और स्थानीय सांसद भी वहीं पर थे। स्थानीय विधायक कहीं नहीं दिखे। लौकहा विधानसभा में कार्यक्रम था मगर वहां के राजद विधायक भारत भूषण मंडल को आमंत्रित नहीं किया गया था। करीब 500 मीटर तक रोड शो हुआ। हेलीपैड से लेकर प्रतिमा अनावरण स्थल तक।

उन्होंने पूर्व मंत्री हरि प्रसाद साह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक उन्होंने अवलोकन किया और 649 करोड़ की 5 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं की घोषणा प्रगति यात्रा के दौरान की थी। इसके बाद कुछ देर के लिए चुनिंदा कार्यकर्ताओ से मिले।

नीतीश कुमार का आगमन 11 बजे सूर्य प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड पर हुआ। इस अवसर पर डीएम आनंद शर्मा, डीआइजी स्वपना विश्राम और एसपी योगेन्द्र कुमार ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान जीविका दीदीयों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

source of jagran

मुख्यमंत्री ने निश्चय रथ द्वारा रोड शो किया, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा, परिवहन मंत्री शीला मंडल और सांसद रामप्रीत मंडल भी शामिल थे। प्रतिमा स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सुरक्षा घेरे के अंदर सभी ने पैदल मार्च किया। वहां मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया और इसके बाद पांच योजनाओं का शिलान्यास किया, जो प्रगति यात्रा के दौरान रह गई थीं।

इस क्रम में स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मखान के माला और पाग से स्वागत किया। मुख्यमंत्री लगभग 10 मिनट तक टेंट में बैठे रहे, इस दौरान उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की। चाय पीने के बाद वे उठे और दूसरे गेट से पैदल ही हेलीपैड पहुंचे।

Related Posts

Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स…

तेजस्वी को पूरी कुर्सी क्यों नहीं, क्या 2001 का सबक आज भी नहीं भूले लालू यादव? ‘राजनीतिक गलती’ की पूरी कहानी

Lalu Prasad Yadav Ranjan Yadav Story: राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही बिहार की राजनीति में एक पुराना सवाल फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *