Delhi Election: CM योगी दिल्ली में करेंगे ताबड़तोड़ रैली, देखें पूरा शेड्यूल; पूरी ताकत झोंकने में जुटी BJP

 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह गाजियाबाद से विमान द्वारा नई दिल्ली पहुंचेंगे और मंगोलपुरी जेजे कॉलोनी और इंदिरापुरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन जनसभाएं करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार,  12.40 बजे वह अमौसी एयरपोर्ट से विमान द्वारा गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

बताया गया कि वहां से सवा दो बजे नई दिल्ली के मंगोलपुरी पहुंचेंगे और कला मंदिर रोड के प्राइमरी स्कूल में जनसभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चौहान के लिए वोट मांगेंगे।

इसके बाद जेजे कालोनी के शिव विहार में छठ घाट डीडीए पार्क में प्रत्याशी डॉ. पंकज कुमार सिंह और इंदिरापुरी के बुद्ध नगर मेन मार्केट में प्रत्याशी उमंग बजाज के समर्थन में जनसभा करेंगे।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *