‘हरियाणा में कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया, 100 फीसदी सच बोलने आया हूं…’, वोट चोरी पर राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव और वहां हुई कथित वोट गड़बड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव और वहां हुई कथित वोट गड़बड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने सबसे पहले गुरु नानक देव जी को याद किया और कहा कि वे उनके और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव को लेकर उन्हें कई शिकायतें मिली थीं और पार्टी ने मामले की गहन जांच-पड़ताल की. उनका कहना था कि जांच में उन्हें भारी गड़बड़ी मिली. उन्होंने विशेष रूप से देश के युवा वर्ग, जेन Z को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका भविष्य का सवाल है और उन्हें इस मामले पर ध्यान देना चाहिए.

Source of News:- abplive.com

राहुल गांधी ने हरियाणा के एग्जिट पोल का भी हवाला दिया और कहा कि उनमें कांग्रेस की जीत दिखाई गई. उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं और पार्टी की टीम ने पूरी व्यवस्था के साथ चुनाव की तैयारियां की थीं. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साफ किया था कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं और हमारे पास सारी व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया था और सभी पोल यही संकेत दे रहे थे. लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल वोट और वास्तविक वोटों (actual votes) में बड़ा अंतर सामने आया.

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *