दिल्ली पुलिस का प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस, पाकिस्तान-बांग्लादेश-UAE और चीन से MBBS करने वाले डॉक्टरों की डिटेल मांगी

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी कर कुछ संवेदनशील जानकारी मांगी है। विशेष रूप से, पुलिस ने उन डॉक्टरों का विवरण मांगा है जिन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई और चीन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और दिल्ली के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अस्पतालों को एक सप्ताह के भीतर इन डॉक्टरों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। यह कदम खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद उठाया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी कर सेंसिटिव और जरूरी जानकारी मांगी है। पुलिस ने उन सभी डॉक्टरों की पूरी डिटेल्स मांगी हैं जिन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) और चीन से MBBS की डिग्री ली है और अभी दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Source of News:- jagran.com

सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यह काम शुरू किया गया है। नोटिस में अस्पताल प्रशासन से इन डॉक्टरों के बारे में सारी जानकारी देने को कहा गया है, जिसमें उनका पूरा नाम, पता, पासपोर्ट डिटेल्स, वीजा स्टेटस, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और दिल्ली में प्रैक्टिस शुरू करने की तारीख शामिल है, यह सब एक हफ्ते के अंदर दिया जाए।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *