Delhi School Bomb Threat: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में बम की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सुबह करीब 10.40 बजे धमकी भरा कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है। एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाला और परिसर को सील कर दिया गया। सर्च अभियान जारी है, अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, धमकी भरा कॉल सुबह करीब 10:40 बजे आया, जिसमें दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। मौके पर तुरंत कई फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें भेजी गईं।

Source of News:- amarujala.com

सावधानी के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और पूरे स्टाफ को स्कूल भवन से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। साथ ही स्कूल परिसर को पूरी तरह घेरकर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *