दिल्ली यूनिवर्सिटी के देशबंधु और रामजस कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के देशबंधु समेत दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की सूचना मिलने से कॉलेज प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों रामजस और देशबंधु कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की सूचना फैलते ही दोनों कॉलेज में हड़कंप मच गया।

धमकी की जानकारी कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलने पर बम स्क्वॉड और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों कॉलेज कैंपस को खाली करा लिया है।

कॉलेज पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि बम की सूचना किसने और कहां से दी है।

Source of News:- jagran.com

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। आगे की जानकारी का इंतजार है। पिछले महीने दिल्ली के चाणक्यपुरी के एक प्राइवेट स्कूल को बम की झूठी धमकी मिली थी। वहां, पूरी तलाशी के बाद, दिल्ली पुलिस अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *