
Delhi Chunav 2025 दिल्ली में बीजेपी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। नड्डा उत्तम नगर और शकूरबस्ती में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। किराड़ी करोलबाग और जनकपुरी में आयोजित चुनावी सभाओं को योगी आदित्य नाथ संबोधित करेंगे।
Source of News:- Jagran
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 प्रधानमंत्री ने बुधवार को दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। उसके बाद भाजपा के चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। बृहस्पतिवार को 13 चुनावी सभा और रोड शो आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के महासमर में उतरकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Delhi Rally) सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
Connect with us:-