बिहार में अब इससे ज्यादा कैश न रखें अपने पास, नहीं तो पुलिस वाले कर लेंगे जब्त; जान लें सारे नियम

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता का मकसद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना होता है ताकि किसी पार्टी या उम्मीदवार को बेजा फायदा न मिले।

चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को तारीखों का ऐलान करने के साथ ही बिहार में चुनावी बिगुल बज गया। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता का मकसद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना होता है ताकि किसी पार्टी या उम्मीदवार को बेजा फायदा न मिले।

चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये तय की गई है। इस दौरान आम आदमी या उम्मीदवार 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश भी लेकर नहीं चल सकता। 50 हजार से अधिक नकद राशि ले जाने पर उचित दस्तावेज दिखाने होंगे अन्यथा जब्ती की जा सकती है। चुनाव जीतने के लिए काले धन के इस्तेमाल को रोकने के लिए जिले में कई जांच चौकियां बनाई गई हैं।

Source of News:- indiatv.in

क्या हैं नियम?
निवार्चन आयोग ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रति प्रत्याशी 40 लाख रुपये खर्च की सीमा तय की है। इसकी निगरानी को हर प्रत्याशी को चुनाव खर्च के लिए नया बैंक खाता खुलवा हर व्यय उससे करने का निर्देश दिया गया है। 10 हजार से अधिक के हर लेनदेन की निगरानी होगी।
प्रत्याशी या राजनीतिक दल कालेधन का प्रयोग चुनाव जीतने के लिए नहीं कर सकें, इसकी रोकथाम के लिए नकद लेकर चलने की सीमा 50 हजार तय की गई है।
50 हजार या इससे अधिक की राशि किसी के पास भी मिलती है और उसके जायज होने के साक्ष्य नहीं पेश नहीं करता है, तो राशि जब्त कर ली जाएगी।

Related Posts

Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स…

तेजस्वी को पूरी कुर्सी क्यों नहीं, क्या 2001 का सबक आज भी नहीं भूले लालू यादव? ‘राजनीतिक गलती’ की पूरी कहानी

Lalu Prasad Yadav Ranjan Yadav Story: राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही बिहार की राजनीति में एक पुराना सवाल फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *