Housefull 5 vs Raid 2: फायर निकली हाउसफुल 5! ओपनिंग वीकेंड पर ही कर दिया रेड 2 का सूपड़ा साफ

Housefull 5 Collection Day 3 कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड पर कमाई के मामले में अब अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने बीते महीने रिलीज हुई अजय देवगन की रेड 2 (Housefull 5 vs Raid 2) को पछाड़ दिया है।

नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection: हाउसफुल 5 को बीते शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस कॉमेडी मूवी ने अभी तक अपनी शानदार कहानी से फैंस का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन तीन में हाउसफुल पार्ट 5 का कारोबार धुआंधार तरीके से हुआ है।
जिसकी बदौलत ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर मूवी ने बीते महीने रिलीज होने वाली अजय देवगन की रेड 2 (Housefull 5 vs Raid 2) को पीछे छोड़ दिया है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं।

source of news-dainik jagran

रेड 2 पर भारी पड़ी हाउसफुल 5

रविवार को हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गर्दा उड़ा दिया। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड तक अक्षय कुमार की इस लेटेस्ट मूवी ने 91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो अक्षय कुमार की इस साल की पिछली दो फिल्में स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 से काफी ज्यादा है।

तुलना की जाए अजय देवगन की रेड 2 से तो उस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक 73.83 करोड़ की इनकम की थी। जो हाउसफुल 5 से काफी पीछे है। मालूम हो कि रेड पार्ट 2 की कमाई के ये आंकड़े एक्सटेंड ओपनिंग वीकेंड के आधार पर हैं। इसके अलावा सलमान खान की सिकंदर भी हाउसफुल पार्ट 5 (Housefull 5 vs Sikandar) से काफी पीछे रह गई है। क्योंकि रिलीज के पहले दिन सिकंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 74.50 करोड़ का कारोबार ही कर सकी थी।

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 2025 की हिंदी मूवीज

  • छावा- 121.43 करोड़
  • हाउसफुल 5- 91.83
  • सिकंदर- 74.50 करोड़
  • रेड 2- 73.83 करोड़

ऐसे में देखा जाए तो विक्की कौशल की छावा के बाद अगर किसी हिंदी फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कमाई के लिहाज से इस साल शानदार गुजरा है तो वह अब हाउसफुल 5 बन गई है।

हाउसफुल 5 ने किया कमाल

जिस तरह से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की ये कॉमेडी मूवी इस साल दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। रिलीज के पहले तीन दिन 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Related Posts

कानूनी विवादों में घिरी कंगना रनोट की ‘इमरजेंसी’:राइटर ने मेकर्स के खिलाफ किया मुकदमा, फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने का आरोप

कंगना रनोट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गई है। अब इस फिल्म को लेकर वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका कूमी कपूर ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ…

अनुराग कश्यप को केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने लगाई लताड़, डायरेक्टर ने ब्राह्मणों के खिलाफ उगली थीं कड़वी बातें

अनुराग कश्यप पर केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने गुस्सा निकाला है और लताड़ लगाई है। अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर एक विवादित कमेंट किया था, जिस पर बवाल मचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *