अनुराग कश्यप को केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने लगाई लताड़, डायरेक्टर ने ब्राह्मणों के खिलाफ उगली थीं कड़वी बातें

अनुराग कश्यप पर केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने गुस्सा निकाला है और लताड़ लगाई है। अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर एक विवादित कमेंट किया था, जिस पर बवाल मचा है। सतीश दुबे ने अनुराग कश्यप को घटिया और नीच कहा।

डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी मांग ली, पर विवाद और बढ़ता जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने बुरी तरह भड़क गए हैं और अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है।सतीश दुबे ने X पर एक यूजर को जवाब देते हुए डायरेक्टर अनुराग कश्यप को ‘नीच बदमाश’ कहते हुए गुस्सा उतारा और कहा कि माफी नहीं मांगी तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

SOURCE OF NEWS-NAVBHARAT TIMES

सतीश दुबे ने अनुराग कश्यप को लताड़ा

सतीश दुबे ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘इस नीच बदमाश अनुराग कश्यप को लगता है कि वह पूरे ब्राह्मण समुदाय पर गंदगी फैलाकर बच सकता है? अगर वह तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो मैं कसम खाता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे कहीं भी शांति न मिले। इस गटर मुंह वाले की नफरत बहुत हो गई, हम चुप नहीं बैठेंगे।’

अनुराग कश्यप ने मांग ली माफी

हालांकि, अनुराग कश्यप ने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में माफी मांग ली, और लिखा कि कही गई बात वापस नहीं ली जा सकती, पर ब्राह्मण लोग उनके परिवार की औरतों और बच्चों को बख्श दें। मालूम हो कि अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ पर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया था। इसकी रिलीज में देरी देख अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड के साथ-साथ केंद्र सरकार और ब्राह्मण समुदाय पर सवाल उठाए थे।

अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

जब यूजर्स ने अनुराग कश्यप के पोस्ट को देख गुस्सा निकाला, तो उन्होंने ब्राह्मणों पर पेशाब करने की बात कह दी थी। अनुराग कश्यप ने भले ही माफी मांग ली, पर उनके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील ने मुंबई में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

अब 25 अप्रैल को रिलीज होगी ‘फुले’

समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जिंदगी पर बनी ‘फुले’ 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। पर ‘फुले’ को पोस्टपोन कर दिया गया था। इस पर जातिवाद फैलाने के आरोप लगाए गए। इस फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा लीड रोल में हैं। अब यह 25 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Posts

‘मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर…’, गोवा क्लब के को-ओनर का अग्निकांड पर आया पहला बयान

Goa Club Fire: गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के अग्निकांड में जलने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. इसके मालिक अजय लूथरा ने पहला बयान…

Delhi School Bomb Threat: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में बम की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सुबह करीब 10.40 बजे धमकी भरा कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है। एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *