Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स की खास गाइडलाइन सौंपी है. इस एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है कि क्या छात्रा को हॉस्टल में ही नशे की गोलियां खिलाई गईं थी. आखिर 17 घंटे का CCTV कहां है छिपा है? वहीं कपड़े पर मिला स्पर्म किसका है?

पटना. नीट (NEET) छात्रा रेप और संदिग्ध मौत मामले से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. CID, FSL और SIT के अनुसंधान और जांच से जुड़ी बड़ी खबर के बाद एक बार फिर से बिहार के हॉस्टलों बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठने लगा है. दरअसल नीट छात्रा रेप केस में अब जांच टीम इस एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है कि क्या छात्रा को हॉस्टल में ही नशे की गोलियां खिलाई गईं थी. आखिर 17 घंटे का CCTV कहां है छिपा है? अब जांच टीम इसको लेकर बड़े खुलासे की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि अब जांच के दायरे सबसे यंग पांच लड़के हैं.


CID ने पटना पुलिस और SIT के अनुसंधान पर उठाते हुए 59 प्वाइंट पर दिया खास दिशा निर्देश दिए है. पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स की खास गाइडलाइन सौंपी है, जिसमें हॉस्टल परिवार जहानाबाद दोस्तों और डिजिटल सबूतों से जुड़ी गंभीर कई आशंका जाहिर की गई है. जांच का केंद्र 5 जनवरी की रात 9.30 बजे से 6 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक है, जब हॉस्टल में गतिविधियां सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही हैं.

स्पर्म रिपोर्ट से जांच टीम को मिली अहम लीड

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद CID की टीम ने SIT के साथ हॉस्टल जाकर जांच की थी. इसके बाद ही SIT को खास गाइडलाइन दी गई. FSL की रिपोर्ट में छात्रा के स्पर्म की जो क्वालिटी मिली है उसकी उम्र 18 से 21 साल तक लड़के की उम्र बताई जा रही है. इस आधार पर अब 4 से 5 सबसे यंग लड़के जांच के दायरे में आ गए हैं CID के 59 प्वाइंट जिसकी दिशा में CID बढ़ रही है, कौन से लड़के जांच में सबसे ज्यादा संदिग्ध माने जा रहे हैं

नाबालिग छात्रा के पास कहां से आयी इतनी दवा?
CID की गाइडलाइन इस आशंका पर टिकी है कि छात्रा को हॉस्टल में एंटी डिप्रेसेंन या सेडेटिव दवाएं दी गई थीं. कमरे से तीन खाली दवा स्ट्रिप मिलने लेकिन पुलिस को केवल एक स्ट्रिप सौंपे जाने से संदेह और गहराया है. नाबालिग छात्रा के पास इतनी अधिक मात्रा में दवाओं का होना वार्डेन द्वारा इन दवाओं को परिजनों को सौंप देना और पुलिस को तुरंत सूचना न देना ये सभी बिंदु सवालों के घेरे में हैं.

प्रशासन की गैरमाजूदगी में कैसे खुला कमरे के दरवाजा?
हॉस्टल के कमरे के बाहर CCTV कैमरे का न होना, दरवाजा तोड़ने से पहले किसी प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी न होना और हॉस्टल मालिक की गिरफ्तारी के बावजूद अन्य जिम्मेदारों की भूमिका इन सभी पहलुओं पर CID का विशेष रूप से फोकस है. यह भी जांच का विषय है कि क्या इससे पहले हॉस्टल में इस तरह की कोई घटना हो चुकी है.

26 दिसंबर को पूरा परिवार हॉस्टल क्यों पहुंचा?
CID के दिए बिंदुओं के आधार पर SIT इस एंगल से भी जांच कर रही है कि 26 दिसंबर को पूरा परिवार अचानक हॉस्टल क्यों पहुंचा और छात्रा को घर क्यों ले जाया गया. सामान्य परिस्थितियों में छात्राएं अकेले आती जाती हैं. लेकिन, इस मामले में माता पिता और भाई तीनों का एक साथ आना जांच का विषय बना हुआ है. घर जाते समय CCTV फुटेज में छात्रा और परिजनों के व्यवहार का विश्लेषण किया जा रहा है. इसके साथ ही घर पर 9 दिन रुकने के दौरान छात्रा की मानसिक स्थिति मोबाइल सर्च हिस्ट्री और FIR दर्ज कराने में हुई देरी इन सभी पहलुओं को आपस में जोड़कर जांच की जा रही है.

चौकदारों, पड़ोसियों और नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ जारी
अस्पताल में बयान न देना और पहले केस नहीं करना चाहते वाला मैसेज भी जांच के दायरे में शामिल है जहानाबाद में घटना की आशंका घर के भीतर क्या हुआ. जांच टीम इस संभावना पर भी काम कर रही है कि घटना की कड़ियां जहानाबाद स्थित छात्रा के घर तक जुड़ती हैं. 26 दिसंबर से 5 जनवरी तक छात्रा घर पर रही इस अवधि में वह कहां गई किन लोगों से मिली और उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. गांव के चौकीदार पड़ोसियों और नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कहीं दवा या किसी जहरीले पदार्थ की व्यवस्था घर से ही तो नहीं की गई मोबाइल सर्च हिस्ट्री का घर से शुरू होना और अचानक तबीयत बिगड़ने की टाइमलाइन इस आशंका को और मजबूत करती है

Source of News:- news18.com

18 से 21 वर्ष के उम्र के वो लड़के कौन?
SIT इन दोनों की हॉस्टल में मौजूदगी और आवाजाही की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है इसके अलावा कुछ अन्य युवकों के भी DNA सैंपल लिए गए हैं जिनकी लोकेशन घटना के समय आसपास पाई गई थी. SIT के अनुसार 18 से 21 वर्ष के उम्र के दो युवक जहानाबाद के हैं जिनका छात्रा से संपर्क रहा एक को छात्रा का करीबी दोस्त बताया जा रहा है जबकि दूसरे के साथ रिश्तेदारी की बात सामने आई है. SIT अब इन सभी संदिग्ध युवकों के DNA को FSL में मिले सैंपल से मिलाने की तैयारी में है. साथ ही हॉस्टल इलाके का डंप टावर डेटा खंगाला जा रहा है ताकि घटना वाली रात 18 से 21 वर्ष के उम्र के वो कौन कौन से लड़के है जिनका मोबाइल उस दौरान सक्रिय था. अब जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है.

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *