दिल्ली के महरौली में बदमाश काकू पहाड़िया का एनकाउंटर, 2 पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल

Delhi Police Encounter: दिल्ली के महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दोनों तरफ हुई गोलीबारी में आरोपी काकू को गोली लग गई

दिल्ली के महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में बदमाश काकू को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया. जबकि दूसरी तरफ़ से हुई फायरिंग में 2 पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट लग गई.

ये मुठभेड़ महरौली थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने आरोपी काकू पहाड़िया को घेर लिया, पुलिस को देखते हैं आरोपी ने मौके से भागने के कोशिश की और फायरिंग करते हुए भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी को भी गोली लगी और वो घायल होकर गिर पड़ा.

दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली
पुलिस ने गोली लगने के बाद पहाड़िया को काबू कर लिया और उसे इलाज के तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल रविंद्र के हाथ में भी गोली के छर्रे लग गए जिससे वो घायल हो गया. कांस्टेबल को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. जबकि दो अन्य पुलिस कर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली. जिससे वो बाल-बाल बचे.

आर्म्स सप्लाई करता था काकू पहाड़िया
बदमाश काकू पहाड़िया (उम्र 27 साल) की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक़ काकू आर्म्स सप्लाई किया करता था. इसके अलावा भी उस पर अलग-अलग थानों में कई अन्य मामले दर्ज है, जिनमें वो वांछित चल रहा था. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Source of News:- abplive.com

पुलिस जल्द ही आरोपी से पूछताछ करेगी और ये जानने की कोशिश करेगी कि वो कहां और कैसे हथियार सप्लाई किया करता था और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. काकू पहाड़िया की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही हैं. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं.

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *