GOA nightclub fire: गोवा नाइट क्लब ‘रोमियो लेन’ का मैनेजर गिरफ्तार, 25 मौतों के मामले में दिल्ली से दबोचा गया

GOA fire accident: गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब के मैनेजर भारत को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी गोवा पुलिस द्वारा की गई। ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत का दिल्ली के सिविल लाइंस में भी एक रेस्तरां है।

नई दिल्ली। GOA nightclub fire News गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मैनेजर भारत को गोवा पुलिस ने उत्तरी जिला के सब्जी मंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस इलाके में भी इसका रोमियो लेन नाम से रेस्तरां है।

‘रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार देर रात को हुई दर्दनाक घटना में अभी तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार, नाइट क्लब का मालिक सौरभ लूथरा अभी नहीं पकड़ा गया है। वह घटना के बाद से फरार है। घटना के बाद भारत गोवा से भागकर दिल्ली अपने घर पर आ गया था।

गोवा पुलिस की सूचना पर गोवा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर रविवार रात भरत को अरेस्ट कर लिया।

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ आग मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। आरोपी भारत (49 वर्ष) पुत्र करण सिंह कोहली, निवासी 2530, सेकंड फ्लोर, पंजाबी बस्ती, सब्जी मंडी, जो मालिकों की तरफ से दुकान के रोजाना के काम को मैनेज करता था।

पुलिस की एक टीम पहले से ही दिल्ली में है ताकि मामले में वॉन्टेड दुकानों के मालिकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा, दुकान को अलग-अलग परमिट और लाइसेंस जारी करने में शामिल सरकारी अधिकारियों को नियमों का पालन न करने और नियमों के उल्लंघन को वेरिफाई करने के लिए जांच के लिए बुलाया गया है।

गोवा में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब राजधानी पणजी से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह क्लब रात को लगभग 1 बजे शुरू होता है। हादसे के दौरान क्लब में लगभग 100 लोग मौजूद थे। एक बजने में समय था, इसलिए लोग धीरे-धीरे क्लब में इक्ट्ठा हो रहे थे।

Source of News:- jagran.com

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, शनिवार की रात को क्लब में ‘बॉलीवुड बैंगर नाइट’ का आयोजन होना था। इसके लिए क्लब में डीजे और डांसर भी आने वाले थे। एक बजे से डीजे नाइट की शुरुआत होनी थी। हालांकि, इससे पहले 12:04 बजे ही हादसा हो गया।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *