Haryana Crime: यमुनानगर में डंडे से पीटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

यमुनानगर के फेरूवाला गांव में मनोज कुमार नामक युवक का खून से लथपथ शव खेत में मिला। उसकी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास ही खून से सना डंडा मिला है। मनोज शुक्रवार शाम से लापता था। परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यासपुर (यमुनानगर)। गांव फेरूवाला के खेत में शनिवार की शाम लगभग छह बजे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। उसकी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई। शव के पास ही एक डंडा िमला, जिस पर खून लगा हुआ था। मृतक की शिनाख्त गांव के ही 32 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। सीन आफ क्राइम की टीम ने मौका मुआयना किया और सुबूत जुटाए।

इस मामले में गांव के ही कुछ युवकों पर शक जताया जा रहा है। अभी पुलिस जांच में जुटी है। गांव फेरूवाला निवासी मनोज कुमार शुक्रवार की शाम को घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रातभर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं लगा।

शनिवार को उसकी तलाश करते हुए उसकी एक चप्पल व बनियान गांव के बाहर मिली। जिससे उसके साथ अनहोनी का शक हुआ। जिस पर परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

इस दौरान पता लगा कि फेरूवाला में मुर्गी फार्म के सामने खेत में लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक शव पड़ा है। जब पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई तो वह मनोज का शव निकला। पास में मिले डंडे, सिर पर किए गए थे वार पुलिस को शव के पास ही डंडे मिले हैं जिससे ही पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि उसके पास किसी दोस्त का काल आया। उसके बाद वह घर से चला गया था। तभी से वह गायब है। परिवार का वह इकलौता बेटा था। उसके पिता सुखबीर का निधन हो चुका है। शादीशुदा है लेकिन पत्नी मनमुटाव के चलते अलग रहती है।

Source of News:- jagran.com

उसकी मां शकुंतला ने बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे मनोज घर से गया था। डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मनोज के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात से लापता था। अब उसका शव मिला है। सिर पर चोट के निशान हैं।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *