शराब पार्टी में बैठे थे चार यार… फिर अचानक हुआ खून-खराबा, दोस्तों ने ही ले ली एक व्यक्ति की जान

फरीदाबाद में एक निर्माणाधीन साइट पर खाना बनाने को लेकर चार श्रमिकों में विवाद हो गया। झगड़े में दो लोगों ने एक श्रमिक को लोहे के पाइप से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन साइट पर शराब पीने के बाद खाना बनाने को लेकर चार श्रमिकों में आपस में झगड़ा हो गया, जिसमें दो लोगों ने एक अधेड़ उम्र के श्रमिक को लोहे के पाइप से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज करके उसकी जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के साही गांव का रहने वाला छोटेलाल सेक्टर-82 में कंस्ट्रक्शन साइट पर नौकरी करता था। वह निर्माणाधीन भवन में शटरिंग लगाने का काम करता था।Source of news-DAINIK JAGRAN

भतीजे ने दी थी शिकायत

मृतक के भतीजे धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा के साथ ही साइट के पास झुग्गी में रहता था। शाम के समय झुग्गी में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान पास में बैठकर शराब पी रहे पप्पू और मुनीश ने चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। इसमें छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

छोटे लाल को निजी अस्पताल में कराया था भर्ती
बताया कि धर्मवीर ने इलाज के लिए छोटे लाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। भतीजे के अनुसार, साइट पर उनके चाचा छोटेलाल दो माह से काम कर रहे थे। जिन लोगों से झगड़ा हुआ है। वह भी साथ में रहते थे। उनसे कभी भी किसी भी बात को लेकर कहासुनी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें-फरीदाबाद के लोग हो रहे जहरीले फलों का शिकार! कैसे लगेगी इस पर लगाम? अधिकारी कर रहे ये काम

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *