Faridabad में साधु की निर्मम हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; जल्द खुलेगा कत्ल का राज

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अनाज मंडी में एक साधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेलदारी करने वाले कुछ युवकों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साधु मंडी के शेड में सोते थे। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है ताकि पोस्टमार्टम किया जा सके।source of news-danikjagran

, बल्लभगढ़- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में स्थानीय अनाज मंडी में रविवार की रात को बेलदारी करने वाले दो-तीन युवकों ने साधु की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। साधु मंडी के शेड में ही सोता था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आदर्श नगर थाना पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि अनाज मंडी के शेड में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। यह सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की हालत को देख फोरेंसिक लैब की टीम को बुला लिया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी।

वहीं, जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर स्थित चचूडा गांव निवासी कल्लू उर्फ राजू मूछड़ ने बताया कि वह मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। अनाज मंडी में विजय गुप्ता नामक साधु घूमता फिरता रहता था। इधर-उधर खाना आदि खाने के बाद वह रात को मंडी में ही सो जाता था। रविवार रात को भी उसने मंडी के शेड में ही अपना बिस्तर लगाया हुआ था।

आरोप है कि अनाज मंडी में बेलदारी का काम करने वाले दो-तीन युवक रात को करीब 12 बजे साधु विजय गुप्ता को डंडों से पीट रहे थे। आरोपितों ने उसके सिर, पैर व शरीर पर काफी चोटें मारी। इन चोटों के कारण विजय गुप्ता की मौत हो गई।

सहायक पुलिस आयुक्त महेश श्योराण ने बताया कि हत्या के आरोपितों की तलाश की जा रही है। अभी मृतक का कोई स्वजन नहीं आया है। स्वजन के आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *