Bulldozer Action: फरीदाबाद के इस इलाके में चला बुलडोजर, मस्जिद समेत कई मकान जमींदोज

फरीदाबाद में नगर निगम ने जमाई कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर मस्जिद समेत 50 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में वन विभाग की जमीन पर बने निर्माणों को तोड़ा गया। निगम का कहना है कि अरावली में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वन क्षेत्र में बने निर्माणों को तोड़ने के आदेश जारी किए हैं।

SOURCE OF NEWS-DAINIK JAGRAN

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नगर निगम ने मंगलवार को वन विभाग की जमीन पर बसी जमाई कॉलोनी में मस्जिद समेत 50 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई। वन विभाग को अरावली वन क्षेत्र में बसी कॉलोनियों पर की गई कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करनी है।

मालिकाना हक नगर निगम का

इस मामले में नगर निगम को भी पक्षकार बनाया गया है। क्योंकि मालिकाना हक नगर निगम का है। इससे पहले नगर निगम ने वन विभाग की जमीन पर बसी खोरी कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया था। निगम का कहना है कि अरावली में हो रहे हर निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश हैं।
सुबह भारी पुलिस बल जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ रोकने के लिए पहुंच गया। निगम ने कॉलोनी में आने-जाने वाले रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया। सबसे पहले कॉलोनी में बनी मस्जिद को गिराया गया। इसके बाद 50 मकानों को तोड़ा गया।

पिछले साल भी की गई थी तोड़फोड़

निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने वन क्षेत्र में बने निर्माणों को तोड़ने के आदेश जारी किए हैं। पिछले साल भी जून माह में जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई थी। उस समय कुछ लोगों को समय देकर उनके निर्माण छोड़ दिए गए थे। उनका कहना था कि वे खुद ही अपने निर्माण तोड़ लेंगे। इसके बाद लगातार चुनाव होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।

अब एक साल के अंदर ही ध्वस्त की गई इमारतों को फिर से बना दिया गया है। वहीं लोगों का आरोप है कि मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद निगम ने इमारतों को गिरा दिया, हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर ही तोड़फोड़ की गई है।

Related Posts

“संन्‍यासी और संत के लिए धर्म सर्वोपरि”, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच CM योगी का बड़ा बयान

हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संन्‍यासी की कोई व्यक्तिगत संपत्त‍ि नहीं होती। राष्‍ट्र ही संन्‍यासी का स्‍वाभिमान है। अविमुक्तेश्वरानंद विवाद…

शत्रुजीत कपूर बने ITBP डायरेक्टर, राकेश अग्रवाल NIA चीफ; हरियाणा के दो अफसरों को मोदी सरकार में मिला बड़ा जिम्मा

दो वरिष्ठ हरियाणवी आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। पूर्व हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक बने हैं। वहीं, हिसार के राकेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *