फरीदाबाद में मीट बेचने वाले से मांगी एक लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ ने चौंकाया

फरीदाबाद में एक मीट विक्रेता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फिरौती की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी। क्राइम ब्रांच ने सुमित अक्षय और सलमान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने विक्की के कहने पर फिरौती मांगी थी।

source of news-dainik jagran

फरीदाबाद। मीट विक्रेता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। राजीव कालोनी में रहने वाले अनिल ने थाना मुजेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह हार्डवेयर चौक पर मीट की दुकान चलाता है।
30 मई को उसके पास एक अनजान नंबर से वाट्सएप काल आई। उससे एक लाख की फिरौती मांगी और इसके बाद अक्षय व इरशाद ने उससे जान से मारने का भय दिखाकर 10 हजार रुपये ले गए।
चार जून की रात काले रंग की स्कॉर्पियो में अक्षय, सलमान, सुमित व एक अन्य रोहित व विक्की का नाम लेकर 10 हजार फिर ले गए और पूरे एक लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच बार्डर की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए फतेहपुर चंदीला गांव निवासी सुमित, डबुआ कॉलोनी निवासी अक्षय व मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित दोस्त हैं। जिन्होंने अपनी धाक जमाने के लिए विक्की के कहने पर दुकानदार से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *