फरीदाबाद नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हिमाचल से किया बरामद

फरीदाबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। लड़की 5 अक्टूबर को लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़की से दोस्ती की और फिर उसे भगा ले गया। बाद में आरोपी ने उससे शादी कर ली।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। थाना खेड़ी पुल की पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना खेड़ी पुल में छह अक्तूबर 2024 को मामला दर्ज हुआ था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी पांच अक्तूबर को सुबह 11 बजे किसी काम से बाजार गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी गांव से बरामद कर आरोपी शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शैलेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अगोरना गांव का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल दिल्ली के हर्ष विहार में रह रहा था।

source of news-Dainik Jagran

वह नाबालिग को लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी गांव गया था पूछताछ में पता चला कि नाबालिग का आरोपी से संबंध है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। फिर वह नाबालिग को बातों में फंसाकर घर से ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बाद में उसने उससे शादी कर ली।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *