Faridabad Crime: बाल सुधार गृह में रहने के बावजूद नहीं सुधरा, जमानत पर बाहर आने के बाद नाबालिग फिर किया दुष्कर्म

फरीदाबाद में बाल सुधार गृह से जमानत पर बाहर आए आरोपित ने नाबालिग लड़की के साथ फिर से दुष्कर्म किया। पहले उसने 2023 में नाबालिग से गंदा काम किया था। अब 31 मई को फिर से इस वारदात को अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

source of news-dainik jagran

 फरीदाबाद: अपराधी को सजा इसलिए दी जाती है कि वह सबक ले और अपने गुनाह का पछतावा करे, लेकिन अगर अपराध करने के बाद भी कोई न सुधरे तो…।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है, जहां नाबालिग रहते हुए आरोपित ने दूसरे नाबालिग के साथ  अपराध किया। उसे बाल सुधार गृह गया, जहां रहते हुए वह इस वक्त वह बालिग हो चुका है।

मामले में जमानत मिलने के बाद बाल सुधार गृह से बाहर आते ही उसने वही अपराध अंजाम दिया, जो उसने पहले किया था। 

नाबालिग लड़की के साथ आरोपित ने फिर से किया दुष्कर्म

दुष्कर्म के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद आरोपित ने जमानत पर बाहर आते ही नाबालिग के साथ फिर से दुष्कर्म की वारदात अंजाम किया।
दूसरी बार भी उसकी नाबालिग के साथ उसने दुष्कर्म का अपराध किया, जिसके साथ पहले गंदी हरकत करने पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था।
महिला थाना सेंट्रल ने आरोपित को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पहला मामला वर्ष 2023 का है, जब वह एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म किया था।
पहले किए गए अपराध में आरोपित के खिलाफ मामला महिला थाना सेंट्रल में दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को फिर किया गया गिरफ्तार

इस मामले में आरोपित जनवरी 2024 में जमानत मिली और वह बाल सुधार गृह से जमानत पर बाहर आया था और इसके बाद से उसने फिर से नाबालिग लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया।
31 मई को वह नाबालिग लड़की को फिर से अपने साथ घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।
आरोपित का नाम राहुल है और वह बस्सा पाडा ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। अब आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एससी, एसटी एक्ट की धारा जोड़ी गई है।

Related Posts

खरखौदा में डबल मर्डर: 4 साल पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र को मारी गोली, इलाके में सनसनी

हरियाणा के खरखौदा में पुरानी दुश्मनी के चलते पिता-पुत्र को गोली मार दी गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चार साल पुरानी रंजिश का…

दीपावली से पहले हवा में घुला जहर, गुरुग्राम में 267 पर पहुंचा AQI; प्रदूषण बढ़ने की वजह आई सामने

दीपावली से पहले गुरुग्राम की हवा जहरीली हो गई है, AQI 267 तक पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें टूटी सड़कें, निर्माण स्थलों पर धूल, ट्रैफिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *