फरीदाबाद डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

फरीदाबाद में सेक्टर-16 पुलिस ने डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गढ़ी मोहल्ला निवासी मुकुल और राजीव नगर निवासी सूरज ने नेमराज नामक डिलीवरी बॉय पर 23 मई को हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और गाड़ी बरामद कर ली है। कहासुनी होने के कारण नेमराज पर हमला किया गया था।

 फरीदाबाद। सेक्टर-16 पुलिस चौकी के पास डिलीवरी ब्वॉय पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में गढ़ी मोहल्ला निवासी मुकुल और राजीव नगर निवासी सूरज शामिल हैं।

source of news-Dainik Jagran

दौलताबाद गांव निवासी नेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई की सुबह तीन बजे जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था तो अचानक एक कार से दो लोग उतरे और उनमें से एक ने नेमराज पर चाकू से हमला कर दिया।

इसके साथ ही दूसरे ने लोहे के पाइप से पीड़ित के सिर पर वार किया। शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकुल और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुकुल के भाई और शिकायतकर्ता के बीच कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी मुकुल को हो गई थी। शिकायतकर्ता को सबक सिखाने के लिए वह अपने दोस्त को लेकर नेमराज की दुकान पर गया। जहां उसने नेमराज पर चाकुओं से हमला कर दिया।

पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल चाकू और लोहे के पाइप सहित गाड़ी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *