यमुना से हटाए जाएंगे पंटून पुल, नाव से होगा आना-जाना; जलस्तर के बढ़ने से पहले लोक निर्माण विभाग ने की तैयारी

वर्षा ऋतु के आगमन के साथ यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका के कारण लोक निर्माण विभाग बल्लभगढ़ में नदी पर बने पंटून पुलों को हटाने जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लगाए गए ये पुल हर साल मानसून से पहले हटा दिए जाते हैं। यमुना पार करने के लिए लोगों को मोहना पुल या नाव का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

source of news-danikjagran

अब वर्षा का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा होने से यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है। जलस्तर के बढ़ने से पहले लोक निर्माण विभाग नदी पर लगाए गए पंटून पुलों को हटा देता है। अब जल्दी ही इन पुलों को हटा दिया जाएगा। नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ेगा।

जिले की सीमा में प्रति वर्ष तीन पंटून पुल लगाए जाते हैं। इनमें एक पंटून पुल एतमादपुर के पास, दूसरा शाहजहांपुर के पास और तीसरा छांयसा में लगाया जाता है। इन पुलों को हर वर्ष 15 अक्टूबर के बाद लगाया जाता है। तब किसानों को खरीफ की फसल धान को खेतों से लेकर घर जाना होता है और रबी की बोआई करनी होती है।

ऐसी स्थिति में किसानों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इसलिए किसान पंटून पुल का उपयोग करते हैं। हर वर्ष इन पंटून पुलों को 15 जून के बाद हटा दिया जाता है। क्योंकि इस समय में हरियाणा के यमुना के साथ लगते जिलों में वर्षा होने से जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाता है। कई बार तो ओखला बैराज से पानी छोड़ दिया जाता है। ऐसी स्थिति में पंटून पुल के कैप्सूल बहने की आशंका रहती है। इन कैप्सूलों को बहने से बचाने के लिए पुलों को हटा दिया जाता है।

Related Posts

दीपावली से पहले हवा में घुला जहर, गुरुग्राम में 267 पर पहुंचा AQI; प्रदूषण बढ़ने की वजह आई सामने

दीपावली से पहले गुरुग्राम की हवा जहरीली हो गई है, AQI 267 तक पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें टूटी सड़कें, निर्माण स्थलों पर धूल, ट्रैफिक…

एएसआई ने दी जान: ‘पत्नी IAS… रिश्तेदार MLA, कुछ न बिगड़ेगा’, संदीप के नोट में ADGP पर लिखीं ये चार अहम बातें

रोहतक के एएसआई ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर आत्महत्या कर ली। एएसआई संदीप लाठर मंथली मांगने में एडीजीपी के गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *