Faridabad News:  कचरा निस्तारण केंद्र का जमकर हो रहा विरोध, निगम के वाहनों के सामने सड़क पर बैठी महिलाएं

फरीदाबाद के सेक्टर-56 में कचरा निस्तारण केंद्र का विरोध जारी है। महिलाओं ने कचरा ले जा रहे ट्रकों को रोककर प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि इससे आसपास रहना मुश्किल हो गया है और भूजल दूषित हो रहा है। वे पिछले डेढ़ साल से इसका विरोध कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। निगम का कहना है कि कचरे का निस्तारण किया जा रहा है।SOURCE OF NEWS-DANIKJAGRAN

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से सेक्टर-56 में बनाए गए निस्तारण केंद्र का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारियों और मंत्रियों के समझानें के बावजूद लोग लगातार निस्तारण केंद्र की खिलाफत कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर-56 में कूड़ा डालने जा रहे वाहनों के सामने महिलाएं अपना विरोध जताने के लिए खड़ी हो गई।

महिलाओं ने ट्रक के सामने बैठकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि यहां पर प्रतिदिन कई टन कूड़ा एकत्र कर दिया जाता है। इसका कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है। यहां पर कूड़ा एकत्र होने की वजह से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कूड़ा घर बनने की वजह से लोग यहां से अपना मकान बेचकर जा रहे हैं।

पिछले डेढ़ साल से डंपिंग यार्ड का विरोध

स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से डंपिंग यार्ड का विरोध कर रहे हैं। डंपिंग यार्ड की वजह से भूजल भी दूषित हो रहा है। निस्तारण केंद्र हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात की जा चुकी है। लोगों के विरोध को देखते हुए निगम अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को पीछे किया

पुलिस ने महिलाओं को पहले तो समझाने को प्रयास किया। वह नहीं हटी तो फिर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को पीछे किया। जिसके बाद चार ट्रक निस्तारण केंद्र पर भेजे गए। नगर निगम कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने कहा कि कचरे को लेकर निस्तारित किया जा रहा हैं। यहां पर कूड़ा एकत्र नहीं किया जाएगा।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *