विश्व पटल पर चमका हरियाणा का ये सरकारी स्कूल, टॉप-10 की लिस्ट में हुआ शामिल

फरीदाबाद के एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की फाइनल सूची में शामिल किया गया है। यह स्कूल स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए चुना गया है। स्कूल में छात्राओं को शिक्षा पोषण मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक कल्याण से जोड़ा जा रहा है। यहाँ शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुर और स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए जाते हैं।

फरीदाबाद। विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की फाइनल सूची में एनआइटी पांच स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हुआ है। स्कूल को स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए चुना गया है। विश्व पटल पर चमकने वाले इस स्कूल ने हरियाणा का मान बढ़ा दिया है।

शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने भी स्कूलों के बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य स्कूल प्रेरणा ले सकते हैं। वैश्विक स्तर पर सरकारी स्कूल ने ऊंचे आयाम पर पहुंचकर हरियाणा गौरव बढ़ाया है

।source of news-danikjagran

एनआइटी पांच स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की संख्या एक हजार सेे अधिक है। स्कूल ने समाज में हाशिए पर जी रही बालिकाओं के जीवन को शिक्षा, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक कल्याण को जोड़कर सकारात्मक रूप से बदला है।

यह स्कूल ”स्वस्थ जीवन को बढ़ावा” श्रेणी में टाप 10 में शामिल हुआ है। यह स्कूल छात्राओं की पहली पसंद रहा है। जिला प्रशासन संघ लोक सेवा जैसी बड़ी परीक्षाओं के आयोजन के लिए इस स्कूल को सेंटर के रूप में चुनता है।

एनआईटी के आस-पास बसी कालोनियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को शिक्षित करने के लिए अध्यापक घर-घर जाकर जागरूक करते हैं।

शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुर और स्वस्थ रहने के देते हैं टिप्स 

प्रधानाचार्य कृष्ण चंद ने कहा कि पोषण कार्यक्रमों, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को शिक्षा के साथ जोड़कर छात्राओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसी कई छात्राएं हैं जिनका जीवन बदला गया है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन होता है।

वर्तमान में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के गुर जानने बहुत जरूरी है। स्कूल इस दिशा में प्रतिबद्ध है। शिक्षक सलाहकार और परामर्शदाता के रूप में काम करते हैं। छात्राओं को उच्च शिक्षा और करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया जाता है।

स्कूल के बगीचे में लगे फलों का सेवन करती हैं छात्राएं

पोषण जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को स्वस्थ भोजन के महत्व की जानकारी दी जाती है। यहां छात्राओं के लिए जामुन और अमरूद सहित अन्य फलों के पेड़ लगे हैं। यह फलों से लदे हुए हैं। छात्राएं बगीचे की देखभाल भी करती हैं। इससे उनके अंदर पर्यावरण संरक्षण की भावना भी उत्पन्न होती है। हालांकि छात्राओं के लिए मिड डे मिल का भोजन आठवीं तक की छात्राओं के लिए आता है। छात्राओं की थाली में स्कूल के बगीचे में उगे फलों को भी परोसा जाता है।

अध्यापक और एनजीओ कापी तथा किताबें उपलब्ध करा देते हैं। यहां डिजीटल ज्ञान मिल रहा है। जो कि भविष्य में बहुत काम आएगा। निजी स्कूलों के मुकाबले की शिक्षा निशुल्क मिल रही है। यहां हमें पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।

काजल, छात्र।फुटबाल खेलना बहुत पसंद है। यहां फुटबाल के लिए ग्राउंड तैयार किया गया है। इसमें अध्यापक की निगरानी में अभ्यास करते हैं। स्कूल योग, पोषण के प्रति जागरूकता और करियर से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। स्कूल में ओपन जिम उपकरण भी लगे हैं।

परिवार से था शादी का प्रेशर, अध्यापकों ने बदल दिया जीवन

एक अन्य छात्रा ने कहा कि परिवार दसवीं के बाद शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन स्कूल की ओर से स्वजनों को शिक्षा का महत्व बताया गया। आसान नहीं था, लेकिन वह मान गए। अब छात्रा आगे की पढ़ाई कर एक बेहतर भविष्य के निर्माण में जुटी हैं।

वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्कूलों को सम्मानित करने के लिए वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज का आयोजन किया जाता है। इस बार भारत के चार स्कूलों ने अलग-अलग श्रेणियों में टॉप-10 फाइनलिस्ट की सूची में जगह बनाई है। यह पुरस्कार कार्यक्रम ब्रिटेन में आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य स्कूलों के सामाजिक योगदान को पहचान देना है।

Related Posts

दीपावली से पहले हवा में घुला जहर, गुरुग्राम में 267 पर पहुंचा AQI; प्रदूषण बढ़ने की वजह आई सामने

दीपावली से पहले गुरुग्राम की हवा जहरीली हो गई है, AQI 267 तक पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें टूटी सड़कें, निर्माण स्थलों पर धूल, ट्रैफिक…

एएसआई ने दी जान: ‘पत्नी IAS… रिश्तेदार MLA, कुछ न बिगड़ेगा’, संदीप के नोट में ADGP पर लिखीं ये चार अहम बातें

रोहतक के एएसआई ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर आत्महत्या कर ली। एएसआई संदीप लाठर मंथली मांगने में एडीजीपी के गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *