रात को चाचा के घर मिलने बुलाया, पड़ोसी युवक ने लड़की के साथ…; अब कोर्ट से पहुंचा जेल

फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस शिकायत के अनुसार आरोपी ने युवती को रात में घर से बुलाकर चाचा के खाली घर में जबरदस्ती की। धमकी के कारण डरी हुई पीड़िता बाहर आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सुभाष डागर, फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने युवती को रात के समय घर से बाहर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जून की रात को वह अपने घर पर सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। source of news-danikjagran

उसने उसे रात के समय मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। उसने धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने के लिए बाहर नहीं आई तो वह उसके घर आकर उसे जान से मार देगा। वह डर के मारे घर से बाहर आ गई।

पड़ोसी युवक उसे जबरन अपने चाचा के घर ले गया। उसके चाचा के घर में कोई नहीं रहता है। वहां आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर अपनी मां को यह कहानी बताई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी को जिला जेल नीमका भेज दिया है।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *