
हरियाणा (Haryana Nikay Chunav Results Live) में 10 नगर निगमों सहित 38 स्थानीय निकायों के नतीजे आज घोषित होंगे। निकाय चुनाव (Haryana Nagar Nigam Election Results 2025) में कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। हरियाणा (Haryana Mayor Election Result 2025 Updates) में आज शाम तक लगभग सभी जगहों पर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Source of News:-jagran.com
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana Nikay Chunav Results Live) के 10 नगर निगमों सहित 38 स्थानीय निकायों में ‘छोटी सरकार’ बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निकाय चुनाव (Haryana Nagar Nigam Election Results 2025) में कौन सरताज होगा, इसका फैसला आज होगा।
दो मार्च और नौ मार्च को दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। शाम तक लगभग सभी जगह नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दस में से पांच निगमों में महिलाओं का मेयर बनना तय है, जिनमें पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।