Himachal Politics: हिमाचल में कौन होगा BJP का अध्यक्ष? रेस में शामिल हैं ये दिग्गज; 15 के बाद हो सकता एलान

भाजपा (Himachal Pradesh President) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम 20 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है। चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह 15 अप्रैल के बाद प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए राजीव बिंदल त्रिलोक जम्वाल और राजीव भारद्वाज के नाम चर्चा में हैं। नई टीम के सहारे भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा (Himachal BJP President) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इस महीने के अंत तक होने की संभावना है, इसलिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया 20 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है।Himachal Politics: हिमाचल में कौन होगा BJP का अध्यक्ष? रेस में शामिल हैं ये दिग्गज; 15 के बाद हो सकता एलान

चुनाव अधिकारी 15 अप्रैल के बाद कर सकते हैं दौरा
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चुनाव अधिकारी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 15 अप्रैल के बाद प्रदेश का दौरा कर सकते हैं।

ये हैं संभावित दावेदार
हिमाचल में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और लोकसभा सदस्य डॉ. राजीव भारद्वाज के नाम शामिल हैं।

source of news- Dainik jagran

प्रदेश में मंडल व जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा मंडल स्तर पर कार्यकारिणी भी घोषित हो चुकी हैं। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष चयन के बाद राज्य में नई टीम बनेगी।

नई टीम के सहारे आगामी चुनाव की तैयारी
इसी नई टीम के सहारे भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 50 प्रतिशत राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चयन जरूरी है।
भाजपा ने अब तक 13 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चयन होना जरूरी है।

Related Posts

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

सिरमौर जिले के तलंगाना गांव में देर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दुखद मौत हो गई। मृतकों में…

Himachal: पीएम मोदी के दौरे के बीच मंडी में अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मरीज बाहर निकाले, VIDEO

मंडी। Bomb Threat in Himachal, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *