‘मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है’, हलफनामा मांगने पर चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमला बोला। कर्नाटक में वोट अधिकार रैली में उन्होंने कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है और इसे बचाना होगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वेबसाइट बंद कर रहा है क्योंकि जनता के सवालों से उनकी पोल खुल जाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। कर्नाटक में ‘आयोजित वोट अधिकार रैली’ में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी करना संविधान के साथ धोखा है। हर हाल में संविधान को बचाना होगा।

जानकारी दें कि रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है। लेकिन अब देश की संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। संविधान में महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल की आवाज है। वक्त बदलेगा तो सजा जरूर मिलेगी।

चुनाव आयोग मेरे से मांग रहा शपथ पत्र’
इसी बीच राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा चुनाव आयोग मेरे से एफिडेविट मांगता है। मैनें संसद के भीतर संविधान की शपथ ली है। आज जब भारत की जनता हमारे डाटा को लेकर चुनाव आयोग से सवाल कर रही है, तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट ही बंद कर दी है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि आयोग जानता है कि देश की जनता ने जब इसी डाटा को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया तो उनकी पोल खुल जाएगी।

source of news :- jagran.com

‘देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार
इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है। पिछले चुनाव में हमारे सामने एक सवाल उठा था, पहले लोकसभा चुनाव थे, फिर महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव। महाराष्ट्र में, भारत गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है, यह चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *