‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार लगाना शर्मनाक है। पाकिस्तान IMF, चीन और अरब देशों पर आर्थिक रूप से निर्भर बना हुआ है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि जब उन्हें दुनियाभर में अपने देश के लिए कर्ज की भीख मांगनी पड़ती है तो बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ मिलकर विदेशी मदद मांगना देश के आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाता है। इस्लामाबाद में बड़े निर्यातकों और व्यापारियों से बात करते हुए शरीफ ने कहा कि कर्ज का बोझ देश की गरिमा पर भारी पड़ रहा है और हमें नई आर्थिक योजनाओं की जरूरत है।

‘हम कई चीजों को ना भी नहीं कह पाते’
स्थानीय ब्रॉडकास्टर ए1टीवी पर बोलते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, ‘हमें बहुत शर्म महसूस होती है जब फील्ड मार्शल असीम मुनीर और मैं दुनिया भर में घूमकर पैसों की भीख मांगते हैं। कर्ज लेना हमारे आत्म-सम्मान पर बहुत बड़ा बोझ है। हम शर्म से सिर झुका लेते हैं। हम उनके द्वारा कही गई ऐसी कई चीजों को ना भी नहीं कह पाते जो हम करना नहीं चाहते।’ बता दें कि पाकिस्तान काफी हद तक अपने देश में खर्च चलाने के लिए IMF की मदद पर निर्भर है और पहले से कर्ज से लदे होने के बावजूद और भी ज्यादा कर्ज लेने की कोशिश कर रहा है।

Source of News:- indiatv.in

शहबाज ने की चीन और अरब देशों की तारीफ
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान का ‘हमेशा साथ देने वाले दोस्त’ चीन की तारीफ की, साथ ही सऊदी अरब, यूएई और कतर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये देश अच्छे और बुरे दोनों समय में पाकिस्तान का साथ देते हैं, चाहे हालात कैसे भी हों। पाकिस्तान की आर्थिक मदद इन देशों पर बहुत निर्भर है, जो विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर रखने और दिवालिया होने से बचाने में मदद करते हैं। पिछले कुछ सालों में चीन और अरब देशों ने पाकिस्तान को काफी कर्ज दिया है और यही वजह है कि पाकिस्तान किसी भी कीमत पर इन देशों के खिलाफ नहीं बोलता।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *